biofact

Pomegranate , खाली पेट अनार खाने के फायदे और नुकसान

अनार

अनार

Spread the love

अनार  खाने में स्वादिष्ट और मीठा फल है लेकिन ये कई रोगों में लाभकारी भी है। चिकित्सक कमजोरी दूर करने के लिए अनार खाने की सलाह देते हैं। अनार विटामिन सी और बी का एक अच्छा स्त्रोत है। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, सेलेनियम और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

अनार का क्या महत्व है?

अनार में प्रचुर मात्रा में लाभदायक प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। १०० ग्राम अनार खाने पर हमारे शरीर को लगभग ६५ किलो कैलोरी ऊर्जा मिलती है। कई आयुर्वेदिक दवाएं बनाने में भी अनार का प्रयोग किया जाता है। इसके बीजों से निकले तेल का प्रयोग औद्योगिक क्षेत्र में किया जाता है।

अनार की खेती कहाँ होती है?

भारत में अनार की खेती मुख्य रूप से महाराष्ट्र में की जाती है. राजस्थान, उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात में छोटे स्तर में इसके बगीचे देखने को मिल सकते हैं. अनार स्वादिष्ट होने का साथ-साथ गुणों से भरपूर होता है. अनार को सबसे ज्‍यादा स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक और पोषक तत्‍वों से भरपूर फल माना जाता है.

भारत में अनार के पेड़ अधिकतर महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में पाए जाते हैं। भारत में अनार को कई नामों में जाना जाता है। बांग्ला भाषा में अनार को बेदाना कहते हैं, हिन्दी में अनार, संस्कृत में दाडिम और तमिल में मादुलई कहा जाता है।

अनार कितने दिन तक खाना चाहिए?

 अनार स्वास्थ्य के साथ-साथ सुंदरता को भी बरकार रखता है। सारे फल ही हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं लेकिन अनार के ऐसा फल है जो कि शरीर को हर तरह के गुण देता है आप अनार का सेवन लगातर 7 दिनों तक करेंगे तो आपको काफी सारे फायदे मिलेंगे।

एक महीना अनार खाने से क्या होता है?

रोजाना एक अनार खाने से खून बढ़ता है। यह दिल-दिमाग की सेहत को दुरुस्त करता है। अमरीकी संस्थान द्वारा की गई रिसर्च में इस बात का पता चला है कि यदि प्रतिदिन आप एक अनार का सेवन करेंगे, तो उससे दिल की बीमारी का खतरा बहुत कम हो जाता है। अनार का जूस, अनार के दाने किसी प्रकार भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।

अनार में कितनी ताकत होती है?

विटामिन सी (Vitamin C) – अनार के जूस का नियमित सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है. एक अनार में हमारी रोजाना जरूरत का लगभग 40 फीसदी विटामिन सी मौजूद होता है. इसके सेवन से शरीर में बीमारियों से लड़ने की ताकत आती है.

Home

Exit mobile version